{"_id":"60e895de8ebc3ed84776a1d8","slug":"ex-bdc-chairperson-abducted-after-two-hours-get-free-deoria-news-gkp4012691200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बदमाशों ने किया अपहरण, दो घंटे बाद बेलडांड़ मोड़ पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बदमाशों ने किया अपहरण, दो घंटे बाद बेलडांड़ मोड़ पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बदमाशों ने किया अपहरण, दो घंटे बाद बेलडांड़ मोड़ पर छोड़ा
पकड़ी बाजार। शुक्रवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के निकट मानस इंटर कालेज कुसम्हा के पास से लग्जरी वाहन से दस से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने भलुअनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति की पिटाई कर उन्हें अगवा कर लिया। घटना के विरोध में लोगों ने पकड़ी बाजार में जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस के सक्रिय होने की भनक लगते ही बदमाश पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बेलडांड़ रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
भलुअनी विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव मुन्नी देवी और छटठू यादव लड़ रहे हैं। मुन्नी भाजपा की अधिकृत और छट्ठू भाजपा के बागी उम्मीदवार हैं। नगवा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश यादव, कमलेश सिंह, गिरिजेश यादव आदि के साथ स्कार्पियो से मानस इंटर कालेज में तैनात अपने चचा से मिलकर आ रहे थे।
आरोप है कि इसी बीच लग्जरी वाहन से भाजपा प्रत्याशी के समर्थक कुसम्हा पहुंचे। संतोष प्रजापति की पिटाई कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और चले गए। उनके साथ के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं अन्य अधिकारियों को देने के बाद मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बेलडांड़ रोड पर छोड़ दिया। इस मामले में छह नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।