फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   evm mock poll

Deoria News: ईवीएम से हुआ मॉक पोल, मशीन की परखी गई गुणवत्ता

Tue, 28 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
evm mock poll
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में हुआ मॉक पोल
संवाद न्यूज एजेंट
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं 66-देवरिया लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रत्याशियों एवं उनके द्वारा अधिकृत एजेंटों की मौजूदगी में सोमवार को ईवीएम से मॉक पोल संपन्न कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी एक जून को प्रयोग की जाने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीनों में से रेंडमली चयनित पांच प्रतिशत मशीनों से मॉक पोल संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

मॉक पोल के दौरान सभी प्रत्याशियों के बटन दबाए गए और उसकी पुष्टि वीवीपीएटी से की गई। सभी मशीनें सही तरीके से कार्य करती मिलीं। प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों ने भी मॉक पोल के दौरान बटन दबाकर ईवीएम की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह मतदान के दिन भी सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल संपन्न कराया जाएगा। उसके पश्चात प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed