फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after four days, power supply to the Usra feeder has not been restored.

Deoria News: चार दिन बाद भी उसरा फीडर की बिजली नहीं हुई बहाल

Tue, 07 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, power supply to the Usra feeder has not been restored.
पैकौली। बीते चार दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। खासकर उसरा फीडर की बिजली व्यवस्था अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र के कई गांव आज भी अंधेरे में हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, उसरा इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली आपूर्ति शनिवार को ही देर शाम बहाल कर दी गई है, जिससे वहां के उद्योगों को राहत मिली है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में हालात अब भी खराब हैं। पौहारी महाराज फीडर से जुड़े कुछ गांवों में आज बिजली पहुंचने की संभावना जताई जा हीं हैं बाकी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जेई और लाइनमैन की कई टीमें फील्ड में कार्यरत हैं। बिजली निगम उसरा फीडर के जेई रामप्रवेश यादव के अनुसार, कई गांवो में पोल टूट गए हैं और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिन्हें बदलने और जोड़ने में समय लग रहा है। विभाग का कहना है कि अधिकतर गांवों में बिजली बहाल होने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। ग्रामीणों ने बिजली निगम से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed