{"_id":"64dfb8a4d973cfeef40acb06","slug":"eunuchs-created-ruckus-at-the-police-station-to-settle-the-land-dispute-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4483-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीनी विवाद के निपटारे के लिए किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीनी विवाद के निपटारे के लिए किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा
Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे जमीनी विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किन्नरों का एक समूह शुक्रवार को दोपहर श्रीरामपुर थाने पहुंच गया। दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा हंगामा करने लगे।
श्रीरामपुर गांव के रहने वाले सुनील किन्नर के घर जाने वाला रास्ता बहुत दिनों से खराब था। जिसको देख सुनील वहां मिट्टी गिरा रहे थे तो दूसरे पक्ष ने रोक दिया। इसके बाद सुनील अपने साथियों को सूचना देकर आपबीती बताई तो किन्नरों का एक समूह दोपहर बाद थाने पहुंच कर हंगामा करने लगा। उसके बाद श्रीरामपुर पुलिस व एसडीएम भाटपाररानी अंगद यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले का निस्तारण कराया। उसके बाद भी सुनील किन्नर ने थाने में तहरीर देकर अपने जानमाल की गुहार लगाई है। हालांकि, विपक्षी अखिलेश कुशवाहा का कहना है कि जिस सड़क के लिए विवाद हुआ है वह सड़क आबादी भूमि में है। गांव में एक सड़क है, जिससे कई ग्रामीणों को परेशानी होती है उसे ग्राम प्रधान नहीं बना रहे हैं, इस लिए सड़क को रोका जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान राजनीतिक द्वेष के कारण यह सब करा रहे हैं।