फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Entry into passenger train at loggerheads

ट्रेन में एंट्री पर भिड़े यात्री

Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

बरहजिया ट्रेन में दाखिल होने को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 जीआरपी सिपाहियों ने समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। इसके पूर्व भी बरहजिया ट्रेन में सीट पाने को लेकर मारपीट हो चुकी है।

 सुबह करीब 11 बजे सलेमपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बरहजिया ट्रेन पहुंची। भटनी जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद ट्रेन यात्री ट्रेन में दाखिल होने लगे। 

इस दौरान ट्रेन से उतर रहे एक यात्री को धक्का लग गया। इसको लेकर दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी होने लगी। एक यात्री के साथ मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। 

इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे। मारपीट होता देख जीआरपी सिपाही पहुंचे और विवाद शांत कराया। इसके बाद ट्रेन भटनी के लिए रवाना हो गई। 

जीआरपी और आरपीएफ की उदासीनता के चलते इसके पूर्व भी बरहजिया ट्रेन में कई बार मारपीट हो चुकी है।

 इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव कुुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के बीच आपस में विवाद हुआ होगा। सिपाहियों ने कोई ऐसी सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed