फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ensure strict adherence to all standards during training.

Deoria News: प्रशिक्षण के दौरान सभी मानकों का कड़ाई से कराएं पालन

Fri, 19 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ensure strict adherence to all standards during training.
देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला पुलिस प्रशिक्षुओं के परेड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, उपस्थिति एवं प्रशिक्षुओं की शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया और प्रशिक्षुओं को सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने परेड ग्राउंड पर चल रहे शारीरिक व्यायाम, ड्रिल एवं परेड की विभिन्न गतिविधियों को देखा तथा प्रशिक्षुओं की फिटनेस, तालमेल और अनुशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की एकरूपता, कमांड की स्पष्टता एवं टर्नआउट पर भी ध्यान दिया तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रशिक्षकों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, जलपान एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed