{"_id":"6404db9211926ac1d60f1354","slug":"enquiry-start-in-vegetable-seller-murder-deoria-news-c-7-1-76423-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब्जी विक्रेता की हत्या में कथित माशूका सहित चार हिरासत में, आंखें निकालकर दिखाई थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब्जी विक्रेता की हत्या में कथित माशूका सहित चार हिरासत में, आंखें निकालकर दिखाई थी हैवानियत
Mon, 06 Mar 2023 01:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:45 PM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि 28 फरवरी की रात में ही युवक की हत्या कर तीन दिन तक शव की पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। देर रात नूर मोहम्मद की मां फातिमा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर साजिश कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
रामलक्षन में सब्जी बिक्रेता की हत्या के दूसरे दिन रामलक्षन के एक खेत में हत्या का साक्ष्य ढुंढत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंद बोरे में मिले सब्जी विक्रेता के शव के हत्यारोपियों की तलाश में रविवार को दिन भर रुद्रपुर और गौरीबाजार की पुलिस जुटी रही। पुलिस मृतक की कथित माशूका सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक युवक के मोबाइल पर गांव के ही एक घर से अंतिम कॉल आई थी। आशंका जताई जा रही है कि गांव के पीछे एक खेत में घटना को अंजाम दिया गया, जहां पुलिस को एक पुआल पर खून के निशान मिले हैं।
शनिवार को रामलक्षन के सब्जी विक्रेता नूर मोहम्मद उर्फ गोलू का शव गौरीबाजार थाना के बांकी पुल के नीचे बंद बोरे में मिला। हत्यारोपियों ने उसकी आंखें निकाल ली थी और चेहरा अधजला था। युवक 28 फरवरी की रात को घर से मोबाइल पर बात करते निकला था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल पर आई कॉल के जरिये हत्यारोपियों की तलाश शुरू की।
नूर मोहम्मद के मोबाइल पर गांव के ही एक घर से अंतिम फोन आया था। पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। युवती मृतक की कथित माशूका बताई जा रही है। दोपहर बाद युवती के तीन परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि 28 फरवरी की रात में ही युवक की हत्या कर तीन दिन तक शव की पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। देर रात नूर मोहम्मद की मां फातिमा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर साजिश कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्या के कारण का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।