{"_id":"626445ff8f7593262c7865b8","slug":"encroachment-removed-deoria-news-gkp434422790","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : महिला की भूमि से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : महिला की भूमि से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस : महिला की भूमि से हटवाया कब्जा
देवरिया/बघौचघाट। समाधान दिवस पर शनिवार को एडीजी जोन अखिल कुमार ने गौरी बाजार थाने में लोगों की समस्याओं को सुना और पुलिस टीम भेज कर तीन मामलों का निराकरण कराया। जिलाधिकारी जेपी सिंह और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बघौचघाट और तरकुलवा थाने में फरियाद सुनी। महिला की गुहार पर डीएम ने टीम भेजकर उसकी भूमि से कब्जा हटवा दिया।
गौरीबाजार में दस लोगों ने प्रार्थनापत्र दिया। चार फरियादियों की समस्या का निराकरण कर दिया गया। तीन मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी एवं एसपी तरकुलवा एवं बघौचघाट थाने में फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के आदेश दिए। तरकुलवा में 22 मामलों में छह का मौके पर निराकरण कर दिया गया। बघौचघाट में 19 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। उसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। कस्बे की सरस्वती देवी ने गुहार लगाई कि काश्तकारी की जमीन पर एक व्यक्ति कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी देता है। डीएम ने तहसीलदार को तत्काल कब्जा दिलाने का आदेश दिया। तहसीलदार सदर थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को कब्जा दिलवा दिए। एएसपी राजेश कुमार सोनकर व सीओ देवानंद ने बरहज में दो शिकायतों का निराकरण कराया। सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी ने रामपुरकारखाना में 14 लोगों की फरियाद सुनी। दो मामलों का निराकरण किया गया। क्षेत्राधिकारी कपिलमुनी सिंह ने कोतवाली सलेमपुर में समस्याएं सुनीं। सात प्रार्थनापत्रों में मौके पर तीन का निराकरण किया गया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी ने बनकटा थाने में समस्याएं सुनीं। 25 प्रार्थनापत्रों में आठ के निराकरण के लिए टीम को मौके पर भेज दिया।
छाए रहे राजस्व के मामले, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं
बरहज। समाधान दिवस में राजस्व के मामले छाए रहे। एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एएसपी राजेश कुमार और तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने फरियाद सुनी। भरहां बाबू के प्रदीप प्रसाद रास्ते से न हटने और हार्न बजाने पर मारपीट, विशुनपुर देवार के राजवंशी, तिवारीपुर के त्रिभुवन यादव, चकरा दुर्जन के छेदी यादव ने जमीन संबंधी, भीखमपुरा के प्रभुनाथ ने चक मार्ग खाली कराने, मिर्जापुर के प्रभुनाथ ने रास्ते के संबंध में शिकायत की। 13 मामलों में आठ राजस्व और पांच पुलिस के रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर टीजे सिंह, एसएसआई सुभाष चंद्र पांडेय, अमरनाथ सोनकर, हवलदार राम, श्रीप्रकाश, छोटेलाल, राहुल यादव, विजय मिश्र, मनोज यादव, करिश्मा, पूजा यादव, बंटी आदि मौजूद रहे।