{"_id":"629665d785c7d52d753c6ea4","slug":"encroachment-femolished-by-bulldozer-deoria-news-gkp4388251112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखुंदू बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखुंदू बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों में मचा हड़कंप
खुखुंदू। स्थानीय थाना बाजार से लेकर खुखुंदू चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार शाम को बुलडोजर से हटाया गया। पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में रात तक कार्रवाई चलती रही। हालांकि अभी आधे से अधिक अतिक्रमण नहीं हट पाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी ने बाकी अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए नहीं हटाए जाने पर बल पूर्वक हटाने का चेतावनी दी।
थाना बाजार से लेकर खुखुंदू चौराहे तक सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जे से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। हर रोज शाम होते ही जाम लग जा रहा था। अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया था। मंगलवार देर शाम को बचे अतिक्रमण को हटाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि बाकी अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। पक्की मकान वालों को नोटिस भेजकर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान सीओ सलेमपुर विनय कुमार यादव, एसओ नवीन चौधरी,राजस्व निरीक्षक रमजान अली, लेखपाल अवधेश दूबे, सुभाष चंद्र आजाद, शिवेंद्र कुमार, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।