{"_id":"627bf5904c7bf03a025bd5e1","slug":"encroachment-erased-on-civil-lines-road-deoria-news-gkp4365222170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, टीम से बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, टीम से बहस
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सिविल लाइंस रोड से हटवाया अतिक्रमण। संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, टीम से बहस
30 जून तक चलेगा अभियान : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका की टीम ने बुधवार को शहर के सिविल लाइंस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सिविल लाइंस के किनारे नाले पर लगाई गईं दुकानों को बुलडोजर से हटवाया दिया। इस दौरान कुछ लोगों की टीम से बहस भी हुई। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सामान समेट रहे थे। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने अतिक्रमणकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर में जगह-जगह कुछ लोगों ने नालों पर अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण नालों की सफाई करने में सफाई कर्मियों को काफी दिक्कत होती है। इसके चलते जाम भी लगता है। नगर पालिका के द्वारा समय-समय पर नालों पर से अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। दोपहर में एसडीएम और ईओ रोहित सिंह, कोतवाल अनुज कुमार सिंह सहित पीएसी के जवानों ने सुभाष चौक से कचहरी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय सिविल लाइंस रोड पर कुछ लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए टीम से बहस भी की। पर पुलिस बल की संख्या अधिक देख किसी ने रुकवाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जबकि अचानक अतिक्रमण हटाने के कारण नाले पर दुकान लगाने वालों के सामान भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि अभियान 30 जून तक मंगलवार और बृहस्पतिवार के दिन चलेगा। शहर के किसी भी जगह पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। क्योंकि नाले पर दुकान लगने से सड़क पर लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके कारण जाम लग जाता है। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।