फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment demolished

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराई दुकान

Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
encroachment demolished
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराई दुकान
विज्ञापन

सलेमपुर। जिला जज के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे दुकान से कब्जा हटवाया। दुकान खाली कराने के बाद पीड़ित का ताला लगवा दिया।
पिपरा नाजिर वार्ड निवासी जंगली चौहान का ओवरब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के समीप एक दुकान है। इसे वह तकरीबन 40 वर्ष पूर्व नगर के हरैया वार्ड निवासी मथुरा विश्वकर्मा को किराए पर दे दिए थे। आरोप है कि मथुरा विश्वकर्मा ने जंगली चौहान से किराए पर मकान लिया और बाद में किराया देना भी बंद कर दिए। जब दुकान छोड़ने की बात आई तो वह अपनी दुकान बता कर कब्जा जमाए रहे। कई बार कहासुनी भी हुई थी। मामला कोतवाली भी पहुंचा, लेकिन न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को अदालत के अमीन दुर्गेश मणि त्रिपाठी दीवानी न्यायालय देवरिया के देखरेख में पुलिसकर्मी पहुंचे और कब्जा को खाली करा दिया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दुकान को खाली कराया गया है।
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
खुखुदूं। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली पंचायत भवन के सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। तकरीबन एक माह पहले ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने तत्कालीन डीएम से इसकी शिकायत की थी। एसडीएम बरहज गजेंद्र कुमार सहित अन्य राजस्व टीम और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि बभनौली में बने पंचायत भवन की बाउंड्री में कब्जे के चलते अड़चन आ रही है। पूर्व प्रधान अमला प्रसाद सरकारी भूमि पर टिनशेड डालकर अतिक्रमण कर लिए हैं। एसडीएम बरहज बुधवार को दोपहर बाद मय पुलिस फोर्स और राजस्व टीम के साथ अतिक्रमण स्थल पर बुलडोजर लेकर पहुंचे। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कब्जे पर बुलडोजर चला। इस दौरान एसडीएम बरहज के अलावा कानूनगो रामबचन प्रजापति, लेखपाल आशुतोष आर्य, एसओ नवीन चौधरी मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed