फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment demolished

अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर

Sat, 30 Apr 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
encroachment demolished
अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील प्रशासन के तरफ से अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने हटवाया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी के नेतृत्व में सीओ कपिलमुनि सिंह, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह गांधी चौक से बस स्टेशन तक करीब दो दर्जन दुकानों को बुलडोजर से तोड़वा दिया। ओवरब्रिज के नीचे फल की दुकान तोड़ी गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान हटाना शुरू कर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने नगर में पुन: अतिक्रमण करने पर निलेश मद्देशिया, फरीद, भोला, पिंटू, शोभनाथ, जैनुद्दीन, अखिलेश, उमर, रमेश कुमार के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है। दूसरी तरफ नगर पंचायत ने इन लोगों पर जुर्माना लगाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने बताया कि सड़क किनारे व ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण करने वालों को कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वे लोग अतिक्रमण कर रहे थे। जिसके क्रम में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। इसके बावजूद अगर कोई अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नो पार्किंग में खड़े 12 वाहनों का चालान
सलेमपुर। एसएसआई रमेश कुमार सिंह नो पार्किंग में खड़े किए गए 12 वाहनों का चालान काटा। इसको लेकर सड़क किनारे खड़ा किए वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed