{"_id":"613903ed8ebc3e5fa21d4b6c","slug":"encroachment-demolished-salempur-news-gkp4084524198","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच गांधी चौक से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच गांधी चौक से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के बीच गांधी चौक से हटवाया अतिक्रमण
भटनी। नगर पंचायत की टीम ने तहसील प्रशासन व पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। विरोध के बीच प्रशासन ने चिह्नित गांधी चौक और उसके आसपास जगहों से अतिक्रमण को हटाया। बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाकर दूसरी जगहों से भी अतिक्रमण हटवाने की बात कही गई। मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए गांधी चौक पर निशान लगा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से बार बार अतिक्रमण पर मिल रहे निर्देश के क्रम में नगर पंचायत ने नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। आरोप है कि चिह्नीकरण के बाद भी दुकानदारों ने न तो अतिक्रमण हटाया और न ही कब्जा छोड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व तहसील प्रशासन के साथ मिलकर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो अफरातफरी मच गई। लोग विरोध में उतर आए। बाद में प्रशासन ने लोगों को समझाया। इसके के बाद टीम ने जेसीबी से गांधी चौक और उसके आसपास जगहों से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने बताया कि कुछ लोग कोर्ट से स्टे लिए है उस जगहों पर न्यायालय के आदेश के बाद अतिक्रमण हटेगा। इस सम्बंध में तहसीलदार रामआसरे प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। इस दौरान ईओ मंगला प्रसाद यादव सहित नगर पंचायत टीम व पुलिस बल मौजूद रही।
प्रशासन से हुई व्यापारियों की तीखी नोकझोंक
भटनी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के शुरुआती दौर में ही प्रशासन को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन अभियान की शुरुआत करने में सफल रहा। कुछ दूर आगे अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुल्डोजर बढ़ा तो व्यापारी एकजुट हो गए। लोगों का कहना था कि उन्हें और कुछ दिन का समय दिया जाए। लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने साफ कहा कि काफी समय दिया जा चुका है। अब समय देने की गुंजाइश नहीं बची है।
विज्ञापन
प्रशासन ने किया सौतेला व्यवहार
भटनी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक अफसरों पर सौतेले व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। इसका विरोध भी कई व्यापारियों ने किया है। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि जिन लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया गया, उनका बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो हर जगह से हटाया जाए, न कि चेहरा देखकर किसी को छोड़ा जाए। लोग इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।