{"_id":"62a230679f8e8040004030b9","slug":"encroachment-bulldozed-in-rampur-karkhana-deoria-news-gkp4397925129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कारखाना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कारखाना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत में एक सप्ताह की हीलाहवाली के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। नगर पंचायत के जेसीबी से नाली के ऊपर बनाए गए चबूतरे तोड़े गए और टिन शेड हटा दिए गए। 12 दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई।
हालांकि नगर पंचायत निवासी कई लोगों ने आरोप भी लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से केवल खानापूरी की गई है। अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत गेट से मनु लाल चौराहे तक बृहस्पतिवार की दोपहर अतिक्रमण हटाया गया। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ नगर पंचायत कार्यालय गेट से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जेसीबी लगाकर एक दर्जन से अधिक दुकानों के बाहर बनाए गए टिन शेड को तोड़ दिया गया। जबकि नाली के ऊपर बनाए गए चबूतरों को भी ध्वस्त किया गया। कई जगह दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने की मांग किए तो प्रशासन ने उन्हें एक हफ्ते की मोहलत देकर छोड़ दिया। कस्बे के लगभग एक दर्जन लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई। उधर रामपुर कारखाना के मुख्य चौराहे से लेकर बहरामपुर मोड़ तक अतिक्रमण नहीं हटाने से यह नगरवासियों में चर्चा की विषय बनी रही। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि रामपुर कारखाना नगर पंचायत में आगे भी अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही चलती रहेगी।