{"_id":"65a433f999c01f993201e784","slug":"encroachment-and-movement-of-trucks-throughout-the-day-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17497-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिक्रमण और दिन भर ट्रकों की आवाजाही...बढ़ा रही दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिक्रमण और दिन भर ट्रकों की आवाजाही...बढ़ा रही दुश्वारी
Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड : 10-10 फीट फुटपाथ के बाद आधी सड़क तक दुकानदारों और पार्क किए गए वाहनों का कब्जा
रेलवे के मालगोदाम के चलते दिन भर लगा रहता है भारी वाहनों का जमावड़ा
देवरिया। अतिक्रमण और रेलवे के मालगोदाम पर दिन भर में सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही के चलते शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर आवाजाही दुश्वारी से भरी है। यहां पर 10-10 फीट का फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में है। इसके बाद 30 फीट चौड़ी सड़क पर भी अतिक्रमण है। रही सही कसर सड़क पर ही खड़े किए जाने वाले वाहन पूरी कर देते हैं। नतीजा यहां दिन भर जाम की स्थिति रहती है। आलम यह है कि जाम के फंसने के डर से शहरवासी रास्ता बदलकर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
कसया ढाले से लेकर मछलीहट्टा तक एक किमी का रेलवे स्टेशन रोड 30 फीट चौड़ा है। इस मार्ग पर दोनों तरफ बने करीब 10-10 फीट के फुटपाथ पर मनमाने ढंग से होटल, लॉज, दुकान वालों ने कब्जा कर रखा है। कई दुकानें फुटपाथों पर ही संचालित होती है। इसी मार्ग पर पीएनबी मुख्य शाखा और इसके सामने मालगोदाम हैं। मालगोदाम से लेकर कसया ढाले तक जाम की समस्या अब आम हो गई है। इसी रोड पर मछलीहट्टा व मीट मार्केट होने से भी राहगीरों को परेशानी होती है। इधर से गुजरने वाले नाक बंदकर ही गुजरते हैं। ट्रेनों की आवाजाही के समय जाम की समस्या और विकराल हो जाती है ।
-- -- -- -- -
बेकर्स वालों ने सड़क तक फैला दिया दुकानें
रविवार को दोपहर 1.:15 बजे रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक से मछलीहट्टा तक फुटपाथ के बाद सड़क तक ढाले व होटल वालों का कब्जा दिखा। इस रोड पर स्थित दो बेकरी वालों ने अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ा कर लगाई हुई थीं। मीट व मछली की दुकानें सड़क से सटकर लगी थीं। इधर से गुजरने वाले गंदगी व बदबू से परेशान दिखे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
स्पीकअप
स्टेशन रोड पर कई होटल व लॉज वालों ने फुटपाथ को अपना समझ लिया है। इनके सामने अवैध स्टैंड सा बन गया है। मालगोदाम होने से इधर से बड़े वाहन गुजरते हैं, ऐसे में हर रोज जाम में फंसना पड़ता है। -जितेंद्र सिंह,
-- -- -- --
जब भी किसी को ट्रेन पकड़ाने पहुंचते हैं तो स्टेशन रोड का जाम परेशान करता है। रेलवे स्टेशन के दोनो गेट पर सड़क तक दुकान लगा दिए जाने से यात्रियों को परेशानी होती है। -चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राघवनगर
-- -- -
रेलवे स्टेशन रोड पर ही मछलीहट्टा व मीट बाजार है। ऐसे में गंदगी व बदबू से गुजरना मुश्किल हो जाता है। मालगोदाम के सामने चारपहिया लेकर जाम में फंस गए तो एक घंटे निकलने में लग जाएगा। -सच्चिदानंद त्रिपाठी, भुजौली कॉलाेनी
रेलवे स्टेशन रोड पर फुटपाथ अतिक्रमण के चलते गायब हो गया है। पार्किंग नहीं होने से जिसे जहां मन करता है वाहन खड़ा कर देता है। दिन में कई बार जाम की स्थिति होने से इस रोड से बचकर ही निकलते हैं। -दिवाकर मणि , देवरिया खास
-- -- -- --
अतिक्रमण करने वालों को दी जाएगी नोटिस
रेलवे स्टेशन रोड में अतिक्रमण न हो, इसके लिए पहले मुनादी कराकर दुकानदारों से इसे हटा लेने को कहा जाएगा। फिर भी वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - रोहित सिंह, ईओ नगरपालिका