{"_id":"2d090589ba2a96e949a40102d7020e79","slug":"encirclement-of-rudrpur-municiplty-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिक कल्याण समिति ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया।
नगर की जमीनों के मालिकाना हक को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए बंदोबस्त कराने की मांग की। गंदगी और मच्छरों से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे लोगों ने चेयरमैन छट्ठे लाल निगम से कहा कि नगर पंचायत एक साल से खसरा की प्रति उपलब्ध कराने में सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है।
मकानों के कागजात नहीं मिलने से व्यापारियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्षों बाद भी यहां लोगों को उनकी जमीनों के मूल कागज नहीं मिल रहे हैं।
ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन उर्दू में लिखे खसरा को हिंदी में रूपांतरण कराकर नए सिरे से लोगों के जमीनों का बंदोबस्त कराने की प्रक्रिया शुरू करे।
कहा कि नगर में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने मांस मछली की दुकानों को आबादी से दूर करने और सड़कों को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा कि नगर की जमीनों का बंदोबस्त कराने के लिए नपं कमेटी डीएम से अनुमति लेने के लिए कागजात तैयार कराने जा रही है।
अन्य समस्याओं को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर नागरिक कल्याण समिति के कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद जायसवाल, नित्यानंद त्रिपाठी, मदनमोहन गुप्त, अनिरुद्ध त्रिपाठी, विजय शंकर जायसवाल, मन्नी प्रसाद, उमाकांत शास्त्री, प्रमोद चंद, श्रीनिवास पटेल, शिवहरि त्रिपाठी रामअधार पांडेय आदि मौजूद रहे।