फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employment fair held in ITI...39 candidates selected

Deoria News: आईटीआई में लगा रोजगार मेला...39 अभ्यर्थी चयनित

Wed, 26 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Employment fair held in ITI...39 candidates selected
आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में उप​स्थित अभ्यर्थी, संवाद
देवरिया। बेरोजगार युवाओं को उद्योग से जोड़ने और उन्हें बेहतर कॅरिअर का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देवरिया के निर्देशन में बुधवार को बैतालपुर स्थित परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 80 प्रशिक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें 39 अभ्यर्थी चुने गए।
विज्ञापन

चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा नियुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और ज्वाइनिंग प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। रोजगार मेले के संचालन में संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी बालकृष्ण गोंड, संस्थान प्रभारी प्रवीण कुमार एवं अशोक कुमार आनंद की अहम भूमिका रही। उन्होंने अभ्यर्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं, विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और कौशल विकास संबंधी जानकारियां देकर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कुणाल किशोर ने चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा तकनीकी रूप से सक्षम होते हैं और ऐसे रोजगार मेले उनके लिए सुनहरा अवसर साबित होते हैं। वहीं, उन्होंने असफल अभ्यर्थियों को निराश न होने और कौशल बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले के सफल आयोजन से युवाओं में उत्साह देखा गया। अभ्यर्थियों ने आईटीआई देवरिया की ओर से समय-समय पर दिए जा रहे रोजगार के अवसरों की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed