फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees should be deployed in dress code in emergency

Deoria News: इमरजेंसी में ड्रेस कोड में तैनात रहें कर्मी

Wed, 25 Oct 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees should be deployed in dress code in emergency
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों का प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इमरजेंसी में कर्मचारियों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग के ड्रेस में ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया। वहीं कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं तीमारदारों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल दोपहर में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा व प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणेश कुमार के साथ इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर चैंबर को देखा और ईएमओ डॉ. रोहित सिंह से कर्मचारियों की उपस्थिति तथा समस्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वार्ड की तरफ बढ़े तो गैलरी के पास गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके बाद मेल व फिमेल मेडिकल और सर्जिकल वार्डों का निरीक्षण किए। इस दौरान कुछ जगहों पर गंदगी तथा दीवार पर पान का पिक थूका देख कर्मियों पर बिफर पड़े। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से गंदगी न फैलाने, पान का पिक न थूकने व खिड़की से पानी न फेंकने की अपील करते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद में सहयोग करने को कहा। इसके बाद एचसीएच विंग स्थित महिला वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड में अधिक संख्या में तीमारदारों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। भीड़ होने से संक्रमण होने की आशंका रहती है, जो नवजात में फैल सकता है, जिससे बच्चा बीमार हो सकता है।
विज्ञापन


------------
अलग-अलग रंग के ड्रेस में दिखेंगे कर्मी

इमरजेंसी में कर्मचारी ड्रेस में रहेंगे, ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। इसके तीन रंग लाल, गाढ़ा नीला व गुलाबी रंग का ड्रेस मंगाया गया है।
------------

इमरजेंसी में लगेंगे 16 सीसीटीवी कैमरे, चिह्नित किया गया स्थान
देवरिया। इमरजेंसी में चप्पे-चप्पे पर कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने निरीक्षण के दौरान मातहतों के साथ स्थान चिह्नित किया। ये कैमरे हाई रेज्युजेशन के होंगे, जो डॉक्टर कक्ष, गैलरी, बरामदा, वार्ड, स्टाफ रूम के अलावा बाहर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
बाहर से खरीदना पड़ रहा एआरएस सीरम
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में कुत्ता काटने पर मरीजों को एआरएस सीरम लिखा जा रहा है, जो बाहर से खरीदना पड़ रहा है। कुत्ते के काटने पर एआरबी का इंजेक्शन उपलब्ध है। उसे लगाने के बाद मरीजों को एआरएस भी बाहर से मंगाया जा रहा है। कुछ कर्मचारी इसके लिए दुकान का नाम लिख कर दे रहे हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एआरएस सीरम अभी नहीं आता है। कुछ मरीजों को लगा जरूरी होता है उन्हें कहा गया होगा। दुकान का नाम लिखा पर्ची देना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed