{"_id":"5f0deb2c8ebc3e63ba635b48","slug":"elf-group-will-operate-kota-shop-deoria-news-gkp3581479190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान चलाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान चलाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरस्त हुई उचित दर दुकानों के आवंटन में स्वयं समूह के सदस्यों को मिलेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एनआरएलएम की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह को सशक्त बनाने के लिए शासन ने नई पहल की है। इसके तहत आवंटन निरस्त उचित दर की दुकानों के दोबारा आवंटन के समय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता मिलेगी। इस संबंध में उप्र शासन की प्रमुख सचिव ने जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी एनआरएलएम को पत्र भेजा गया है। ये दोनों अधिकारी महिलाओं के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करेंगे।
फिलहाल जिले में गौरा बरहज में एक और शहर में दो निरस्त दुकानों का आवंटन किया जाना है। जिसमें स्वयं सहायता समूहों को प्रथम वरीयता दी जाएगी। मिट्टी तेल के फुटकर विक्रेता जिनके लाइसेंस खाद्य एवं रसद अनुभाग सात की अधिसूचना के तहत निरस्त किए गए हैं। उन दुकानों के आवंटन में द्वितीय वरीयता मिलेगी। उचित दर दुकान से प्राप्त आय समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में खर्च किया जाएगा।
इनसेट
इन प्रोफेशनल कार्यों की दी जानी है ट्रेनिंग
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोफेशनल वर्क के कई अवसर दिए जा रहे हैं। महिलाएं गांव में बैंकिंग सेवा देंगी। हर ग्राम पंचायत में बीसी सखियों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में एक समूह को बिजली बिल वसूली की जिम्मेदारी मिलेगी। जल्द ही महिलाओं को इन कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
निरस्त हो चुके उचित दर दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जानी है। इस कार्य के लिए शासन से जिला पूर्ति विभाग और एनआरएलएम को संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जिस समूह को दुकान आवंटित होगी उसे ट्रेनिंग दी जाएगी।
- विजय कुमार चौधरी, डीसी एनआरएलएम