{"_id":"693c5c1bd309a2f5d8097af7","slug":"electricity-was-cut-off-for-12-hours-in-250-villages-and-16-hours-in-75-villages-deoria-news-c-208-1-deo1009-169969-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ढाई सौ गांवों की 12 तो 75 गांवों की 16 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ढाई सौ गांवों की 12 तो 75 गांवों की 16 घंटे गुल रही बिजली
Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली लड़खड़ाई हुई है। बुधवार को 11 हजार का केबल क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार रात में आपूर्ति बहाल हुई तो फिर रात एक बजे करीब खिरसर में 11 हजार का तार टूटकर गिर गया। अभी इसे निगम के कर्मचारी जोड़ ही रहे थे तभी शुक्रवार की भोर में पांच बजे भरथुआ में 33 हजार वोल्टेज का तार टूट गया। ऐसे में 250 गांवों की आपूर्ति 12 तो 75 गांवों की 16 घंटे तक बाधित रही। उधर, निगम के कर्मचारियों ने 33 हजार वोल्ट का तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करने में दिनभर का समय लगा दिया।
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। इधर, बुधवार से बैदौली फीडर के 75 गांवों की आपूर्ति 34 घंटे तक गुल रहने के बाद बृहस्पतिवार रात में आई भी तो पांच घंटे बाद रात एक बजे फिर फाल्ट के कारण बाधित हो गई। खिरसर में अचानक 11 हजार का विद्युत तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे फिर इन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
अभी कर्मचारी उसे ठीक करते तब तक भरथुआ के पास मेन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। निगम के कर्मचारियों को तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराने में दिनभर का समय लग गया। लगातार तीन दिनों से बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी रही है। जेई उमेश चंद ने बताया कि 33 हजार का विद्युत तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।