{"_id":"6183d24afb4149330b4df8ac","slug":"electricity-problem-in-deoria-deoria-news-gkp415326646","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के दिन भी कई मोहल्लों में दगा दे गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के दिन भी कई मोहल्लों में दगा दे गई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दिन भी कई मोहल्लों में दगा दे गई बिजली
लोकल फॉल्ट के कारण कटी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिवाली के दिन भी शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में बिजली काफी समय तक गुल रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि शासन का निर्देश था कि बिजली किसी भी हाल में न कटे, लेकिन लोकल फॉल्ट और ट्रांसफॉर्मर में आई गड़बड़ी के कारण निगम के जिम्मेदार परेशान रहे।
बुधवार और बृहस्पतिवार को पूरे जनपद में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश शासन की ओर से मिले थे। इसके बावजूद बिजली गुल होने का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़। बुधवार को शहर की भुजौली कॉलोनी, महाराणा प्रताप, अली नगर में करीब दो घंटे तक केबल में फॉल्ट होने के कारण बिजली गायब रही। जिला अस्पताल के फीडर में गड़बड़ी आने के कारण इमरजेंसी, अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित होने से जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। जबकि बृहस्पतिवार को कुछ समय के लिए रामपुर कारखाना के करीब 100 गांवों की बिजली पुरवा बिजली उपकेंद्र से तकनीकी दिक्कत की वजह से बाधित रही। आईटीआई चौराहे क्षेत्र के आवासीय इलाकों में सुबह बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। दोपहर में भी भटवलिया उपकेंद्र और रामलीला मैदान के बिजली उपकेंद्र से करीब एक घंटे तक कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। खुखुंदू उपकेंद्र से भी करीब चालीस गांवों की बिजली दोपहर में बाधित रही लेकिन करीब तीन बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। यही हाल तरकुलवा और बघौचघाट के गांवों का भी रहा है। यहां भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
कोट:
बिजली की आपूर्ति के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। किसी भी जगह मेन सप्लाई ठप नहीं थी। लोकल फॅाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हुई है, लेकिन बाद में ठीक कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
-जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता