{"_id":"64a06de79f2847985702a734","slug":"electricity-fell-on-the-transformer-merchant-navy-personnel-died-while-sitting-nearby-and-running-mobile-deoria-news-c-7-gkp1004-226816-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, पास बैठकर मोबाइल चला रहे मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, पास बैठकर मोबाइल चला रहे मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत
विज्ञापन
शशी भूषण मिश्रा
गौरीबाजार के भटौली खुर्द गांव में घटी घटना, पास बैठा दुकानदार सुरक्षित बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटौली खुर्द गांव में शनिवार शाम बिजली गिरने से मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपने घर से 200 मीटर दूर चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर के बगल स्थित पान की दुकान पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था।
जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली खुर्द निवासी धर्मेंद्र यादव (28) पुत्र रामवृक्ष यादव मर्चेंट नेवी में थे। शनिवार शाम वह चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर के बगल स्थित पान की दुकान पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहे थे। बारिश हो रही थी। अचानक ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरी। मोबाइल चलाने के कारण धर्मेंद्र भी उसकी चपेट में आ गए, जबकि दुकानदार सुरक्षित बच गया। गंभीर रूप से झुलसे धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया।