{"_id":"64ad97a024842198ae0aefaf","slug":"electricity-corporation-raided-on-complaint-in-barhaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-1091-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में शिकायत पर बिजली निगम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में शिकायत पर बिजली निगम ने मारा छापा
विज्ञापन
घरेलू कनेक्शन का दूसरे विधि में प्रयोग की जा रही थी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज में घरेलू कनेक्शन लेकर कॉमर्शियल में प्रयाेग किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसे लेकर मंगलवार शाम बिजली निगम ने जगह-जगह छापा मारा। जिससे नगर में खलबली रही। कार्रवाई में निगम ने एक के खिलाफ असेसमेंट तैयार कर प्रेषित किया है।
दो दिनों से नगर में कुछ लोगों द्वारा घरेलू कनेक्शन को काॅमर्शियल में प्रयोग किए जाने की शिकायत मिल रही थी। एसडीओ रोहित पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शाम करीब छह बजे कार्रवाई की। जिसमें आजाद नगर उत्तरी निवासी चंदन को केनरा बैंक के निकट घरेलू बिजली का काॅमर्शियल में प्रयोग करते पकड़ा। निगम के अनुसार वह घर पर दुकान चलाते हैं। जिसमें वह बिजली का प्रयोग करते हैं। टीम में जेई अमर प्रकाश, बृजेश, ब्रह्मा आदि शामिल रहे। एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि चंदन के विरुद्ध असेसमेंट तैयार किया गया है। आकलन रिपोर्ट विभाग को प्रेषित की जाएगी।