{"_id":"6a3d7d40df92055c4a025b67","slug":"electricity-corporation-also-suffering-from-monsoon-summer-deteriorating-system-deoria-news-c-208-1-deo1026-185429-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली निगम को भी मानसून का इंतजार..गर्मी से बिगड़ रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली निगम को भी मानसून का इंतजार..गर्मी से बिगड़ रही व्यवस्था
Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। मानसून आने का इंतजार सिर्फ किसानों को ही नहीं, बल्कि बिजली निगम को भी है। बेतहाशा धूप और गर्मी के बीच ओवरलोड की वजह से बिजली आपूर्ति की स्थिति बिगड़ गई है। लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने के बाद ही स्थिति में बेहतर सुधार होगा।
कुशीनगर के कसया उपकेंद्र से जिले के इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों को बिजली मिलती है। प्रतिदिन 33 हजार की मेन सप्लाई का तार कहीं न कहीं टूटकर गिर रहा है। इससे उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। उपकेंद्रों को 33 केवीए की जगह मात्र 24 केवीए ही बिजली मिल रही है।
..
मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। मेन सप्लाई से जुड़े तार ओवरलोड सहन नहीं कर पा रहे हैं। ओवरलोड के चलते ट्रांसफाॅर्मर आदि भी जल जा रहे हैं। बारिश होने पर ओवरलोड कम होगा। इससे उपभोक्ताओं को कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
- इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता, इमिलिया