फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric theft caught

पकड़ी गई बिजली चोरी, केस दर्ज

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
electric theft caught
पकड़ी गई बिजली चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

विद्युत निगम और विजिलेंस चला रहा अभियान
कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने नगर के कई मोहल्लों में छापा मारा। टीम ने एक-एक घरों के कनेक्शनों तथा विद्युत मीटरों की जांच की, जिसमें कुछ घरों में चोरी की बिजली का उपयोग मिला। जेई की तहरीर पर शुक्रवार को बिजली चोरी के मामले में एक महिला पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम जेई राम आशीष के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मार रही है। इसमें टीम ने भोर में नगर का भ्रमण कर पोल से लिए केबल तथा विद्युत मीटरों का वीडियो बनाकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की भोर में नगर की सुगही टीचर्स कॉलोनी में छापा मारा। इसमें आधा दर्जन लोगों के घर पर लगे मीटर में छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा वार्ड की सीता देवी पत्नी अनिल विश्वकर्मा मीटर के पास से बिजली चोरी कर रही थी। उसका वीडियो विद्युत निगम और विजिलेंस की टीम ने बनाया। जेई राम आशीष ने बताया कि इस तरह की आपातकालीन मॉर्निंग रेड (चेकिंग) कभी भी बिना बताए कहीं भी हो सकती है। कोई भी उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसपर दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ ही उससे बिजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed