फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric supply barred upto 30 hours

Deoria News: दो मीटर तार नहीं दिला पाए अधिकारी, 30 घंटे बाधित रही बिजली

Sat, 24 Feb 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
electric supply barred upto 30 hours
फोटो समाचार
विज्ञापन

रामनगर के मुख्य तार में आग लगने से आई समस्या
आपूर्ति के अभाव में परीक्षार्थियों की नहीं हुई तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार उपकेंद्र से जुड़े रामनगर में शुक्रवार को अचानक मुख्य तार में शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। इसके बाद दो हजार की आबादी की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को फोन कर दी। आरोप है कि महज दो मीटर तार निगम के अधिकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। करीब तीस घंटे तक तीन हजार की आबादी की आपूर्ति ठप रही। ऐसे में परीक्षार्थियों की पढ़ाई अंधेरे में बाधित रही। उधर, दोपहर बाद तार लेकर पहुंचे निगम के कर्मियों ने फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। तब लोगों ने राहत महसूस की।
रामनगर में सड़क के किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर से गांव में आपूर्ति जाती है। शुक्रवार की सुबह आपूर्ति चालू थी। इसी बीच अचानक गांव के मुख्य चौराहे पर लगे तार में आग लग गई। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग ठीक रहा कि कोई घटना नहीं हुई। इसकी सूचना लोगों ने निगम के कर्मियों को फोन कर दी।
विज्ञापन

फाॅल्ट ठीक करने पहुंचे कर्मियों ने दो मीटर तार की जरूरत बताई। लोगों ने इसकी मांग निगम के अधिकारियों से की। आरोप है कि महज दो मीटर तार अधिकारी पूरे दिन में नहीं दिला पाए। इससे तीन हजार की आबादी की बिजली 30 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई रात में बाधित रही। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे उपकरण टुल्लू पंप, वाशिंग मशीन, फ्रिज बंद रहे। सुबह परीक्षा के लिए तैयार हो रहे छात्रों को परेशान होना पड़ा। उधर, शनिवार को दस बजे के बाद जेई गोरख गुप्ता ने तार को उपलब्ध कराकर आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।

कोट
फाॅल्ट की सूचना मिली थी। शुक्रवार को तार नहीं था। शनिवार को देवरिया से तार मंगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
-गोरख गुप्ता, जेई, लार

जंपर फाॅल्ट बांधने के लिए भी नहीं है तार
सलेमपुर। लार उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन फाॅल्ट हो रहा है। खराबी को ठीक करने के लिए निगम तार नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। एक निगम कर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जंपर फाॅल्ट बांधने के लिए तार नहीं बचा है। फाॅल्ट होने पर आपूर्ति कई घंटे बाधित रह रही है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे शनिवार 12 बजे तक आपूर्ति नहीं मिली है। इसके वजह से रात में पढ़ाई नहीं हो पाई है।

-पीयूष कुशवाहा परीक्षार्थी

रात में बिजली नहीं मिली है। चार्जिंग लाइट के सहारे पढ़ाई हुई है। बिजली नहीं रहने से सुबह तैयारी में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विशाल यादव परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed