{"_id":"5a8b16394f1c1b2a788b6b58","slug":"election-workers-trained","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
deoria
deoria
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते पीडी।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
देवरिया। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 22 फरवरी को होने वाले उप चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी में तेजी ला दी है। सोमवार को इसमें ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए मुख्य राजस्व अधिकरी मनोज सिंह ने कहा कि मतदान के दिन निष्पक्षता बरतने का प्रयास किया जाए। नियमों के अनुसार ही चुनाव कराए जाएं। पीडी आरएस राय ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने से प्रशासन की साख बनी रहती है। इससे कर्मचारियों का सम्मान बढ़ता है और लोगों को निर्वाचन आयोग के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। निष्पक्ष चुनाव करने के लिए प्रशासन की साख बनी है। इसको टूटने नहीं देना है। प्रशिक्षण देने वाले दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ने भाग लिया। मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज सिंह ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष स्त्रत्त्मतदान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार मतदान कराया जाए। किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाए। पीडी आरएस राय ने कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। निष्पक्ष चुनाव कराने से प्रशासन की साख बनी रहती है। इसमें लगे कर्मचारियों का सम्मान भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।