फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election

दूसरी बार सिंचाई संघ के अध्यक्ष बने अरविंद

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सोमवार देर शाम अधिवेशन में सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। इसमें अरविंद पांडेय दूसरी बार अध्यक्ष, विनय शाह उपाध्यक्ष और राकेश शाह मंत्री चुने गए। किशुनदेव प्रसाद ऑडिटर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संतोष गौड़ को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष पद पर अरविंद पांडेय ने कुल डाले गए 207 मतों में 157 मत पाकर ओमप्रकाश पटेल को पराजित किया। उन्हें 107 मत मिले। उन्होंने जीतने के बाद कहा कि आप लोगों ने जो जिम्मेदारी पुन: मुझे सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मंत्री राकेश शाह ने कहा कि आपके इस प्यार को ब्याज सहित वापस करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि आप सभी के सहयोग से राज्य कर्मचारियों के पेंशन बहाली की लड़ाई को तेज किया जाएगा। संघ के प्रदेश मंत्री विनोद पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। संचालन करते हुए लेखपाल संघ के जिला संरक्षक चन्द्रभूषण पांडेय ने कहा कि आपसी सहयोग से ही किसी भी संगठन को मजबूती प्रदान होती है। कार्यक्रम को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, चंद्रभान सिंह, अवर अभियंता संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूजा सिंह, नर्वदेश्वर मिश्र, रमेश मिश्र, गंगा विष्णु चौहान, उदय प्रताप सिंह, रामबड़ाई प्रसाद, उमेश मिश्र, भरत प्रसाद, राजू शाह, चन्दू सिंह, सूरज पांडेय, रमजान अंसारी, ब्रजेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश, रतन कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, श्री निवास तिवारी, मुकुंद तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed