फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election for elders comitee

बार चुनाव

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
election for elders comitee
प्रथम पक्ष = जिला कलेक्ट्रेट बार एसोरएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : DEORIA
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

रामानुज शुक्ल और दयाशंकर लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को काफी चर्चा में रहा। दो अलग-अलग स्थानों पर अधिवक्ताओं ने वोट किया। खेमेबाजी को लेकर कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। शाम को परिणाम आने के बाद अपने-अपने जीते हुए पदाधिकारियों को माला पहनाकर अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
एक गुट का चुनाव
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर लाल श्रीवास्तव के देखरेख में संघ भवन में चुनाव हुआ। कैलाश पति तिवारी अध्यक्ष, जयप्रकाश मिश्र मंत्री चुने गए। शेष पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए कैलाश पति तिवारी, उमेशचंद्र मिश्र, शैलेष चंद्र नाथ तिवारी और मनोज सिंह चुनाव मैदान में थे। टोटल 320 मत पड़े। इसमें 188 वोट पाकर कैलाश पति तिवारी अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र ने 215 वोट पाकर ओमप्रकाश यादव को पराजित किया। महासचिव जयप्रकाश मिश्र 240 वोट पाकर ज्ञानेश्वर मिश्र को पराजित कर दिया। उमेश नरायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे गुट का चुनाव
दूसरे पक्ष का चुनाव कलेक्ट्रेट पार्क में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सतीश पति त्रिपाठी, उमेश चंद्र मिश्र, नागेंद्र प्रताप सिंह मैदान में थे। 184 मत पाकर सतीश पति त्रिपाठी ने उमेश चंद्र मिश्र को पराजित किया। महासचिव पद के लिए ज्ञानेश्वर मिश्र और जयप्रकाश मिश्र आमने-सामने रहे। 211 वोट पाकर ज्ञानेश्वर मिश्र ने चुनाव जीत लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध रूप से ओमप्रकाश यादव चुने गए। इसके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान पंचानन शुक्ल, हर्षवर्धन मिश्र, उमेश नरायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed