फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eight thousand liters of raw liquor and two kilns destroyed

80 क्विंटल लहन, आठ हजार लीटर कच्ची शराब व दो भट्ठियां नष्ट

Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
eight thousand liters of raw liquor and two kilns destroyed
80 क्विंटल लहन, आठ हजार लीटर कच्ची शराब व दो भट्ठियां नष्ट
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। एसडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो धधकती भट्ठियों को तोड़ने के साथ-साथ आठ हजार लीटर कच्ची शराब और 80 क्विंटल लहन नष्ट किया है। जबकि इस अभियान में दो धंधेबाज पकड़े गए।
शनिवार को डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने जनपद के सभी थानों को अभियान चलाकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। दिन में करीब 11 बजे से तीन बजे तक चली कार्रवाई से सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र के धंधेबाजों में हड़कंप रहा। पुलिस ने रेत में दबाकर रखी गई लहन और कच्ची शराब के अलावा धधकती भठ्ठियों को नष्ट किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मऊ जनपद के मधुबन निवासी परमहंस यादव पुत्र कैलाश, परसियां के बरमहवां टोला निवासी उमाशंकर यादव पुत्र धनीराम को गिरफ्तार किया। जबकि 200 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाने लाया गया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दियारा में बड़ी कार्रवाई की गई है। धंधा बंद होने तक छापा जारी रहेगा। मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश यादव, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, एसआई ओपी सिंह, यशवंत कुमार, महिला आरक्षी कशिश, उपासना मिश्रा, राजू गुप्त, सुभाष सिंह, रमाकांत भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed