रुद्रपुर में आठ निरक्षर बने बीडीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की राजनीति में पढ़े लिखे लोगों का रूझान नहीं बढ़ रहा है। यहां कम शिक्षा ग्रहण कर पाए लोगों की भरमार है।
चुनाव परिणाम आने के बाद रुद्रपुर ब्लाक से निर्वाचित 90 बीडीसी सदस्यों में आठ निरक्षर मिले। इसके अलावा आधे से अधिक सदस्यों की शैक्षिक योग्यता प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल बताई गई।
रुद्रपुर ब्लॉक के 90 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले 35 सदस्य प्राइमरी पास हैं और 17 ने दर्जा आठ तक शिक्षा पाई है। निर्वाचित उम्मीदवारों में से 12 इंटरमीडिएट और छह हाईस्कूल पास हैं।
जीते बीडीसी में 10 स्नातक और दो एमए पास भी है। इस बाबत आरओ खुशी राम ने बताया कि चुनाव लड़नेे के लिए योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है।
लोकतंत्र में सबकों चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में ब्लॉक के अधिकारी चुने हुए प्रतिनिधियों का सहयोग करते हैं।