{"_id":"6581ec0efe12abd1d5025875","slug":"eight-accused-involved-in-three-theft-incidents-arrested-jailed-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15435-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की तीन घटनाओं में शामिल आठ आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की तीन घटनाओं में शामिल आठ आरोपी गिरफ्तार, जेल
Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल आठ आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। शहर के दानोपुर से आठ दिन पूर्व टेंट का सजावटी लोहा का पिलर चोरी हो गया था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ कांशीराम आवास में रहने वाले शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शहर के अंसारी रोड में किशोर कटरा की दुकान से 6 दिसंबर की रात को 200 डब्बा सिगरेट चोर चुरा ले गए थे।
पुलिस ने माल गोदाम के पास से भीखमपुर रोड निवासी राजकुमार, राघव नगर निवासी विजय खरवार, आर्य समाज गली निवासी शिवम चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर से 13 दिसंबर को दो टुल्लू पंप चोरी हो गया। पुलिस इस मामले में रघवापुर निवासी प्रदीप, करन सोनकर, शिवा, सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।