फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eid celebrated joyfully

अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
eid celebrated joyfully
अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
विज्ञापन

देवरिया। जिले में मंगलवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। सुबह ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदत के साथ रोजेदारों ने नमाज अदा की और गले मिल एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। नमाज के बाद गरीबों में दान भी किया। घर पर खुशनुमा माहौल में ईद की बधाइयां स्वीकार कीं और आगंतुकों का स्वागत किया। मेहमानों को लजीज व्यंजन भी खिलाए गए।
भोर से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्लों एवं टोलों में समाज के लोग ईद की तैयारी में जुट गए। ईद के चलते शहर से लेकर गांव देहात के मुस्लिम मोहल्लों में रौनक एवं चहल-पहल रही। नए कपड़ों में महिला, पुरुष एवं बच्चे नजर आए। शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह पर सुबह सात बजे जामा मस्जिद के इमाम अशफाक अहमद काशमी, जामा मस्जिद अबूबकरनगर में साढ़े सात बजे बांस देवरिया के इमाम अहमद रजा, भुजौली स्थित मस्जिद में सुबह 7:15 बजे मो.फरीद, न्यू कालोनी में सात बजे हाफिज तबरेज आलम, छोटी मस्जिद अबूबकरनगर में सात बजे सहित अन्य मस्जिदों में वहां के पेश इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। मालवीय रोड स्थित ईदगाह पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने लोगों को पर्व की बधाई दी। उधर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सदर एसडीएम सौरभ सिंह, एएसपी राजेश सोनकर ने बच्चों में चिप्स, कुरकुरे के पैकेट भी बांटे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जलालुद्दीन खां ने सदस्यों ने साथ अधिकारियों को बुके भेंट किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से गले मिलने की आजादी नहीं थी, इस बार लोग खुलकर गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी। नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की ओर से मुस्लिम मोहल्लों की सड़कों गलियों, ईदगाह-मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया गया था। इस मौके पर ईदी भी भेंट की गई। घरों में महिलाओं ने सेवइयां, जर्दा फुलौरी, चिप्स, छोला सहित अन्य लजीज व्यंजन तैयार किए थे। दोपहर से देर शाम तक मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें लजीज व्यंजन खिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह में दो साल बाद पढ़ी गई नमाज
रामपुर कारखाना। ईद के मौके पर कस्बे के जामा ईदगाह में मंगलवार को ईद की नमाज अदा की गई। पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इरफान खान ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। दिल से सारी बुराइयों को निकाल कर एक-दूसरे से गले मिल एक हो जाना चाहिए। नमाज के बाद सबने गले मिलकर मुबारकबाद दी। बौली वार्ड मस्जिद में मौलाना मुजीबुर्रहमान कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकले कस्बा वासियों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। कोटवां, मथुरा छापर, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीर छापर, देसही, देवरिया बुद्धू खां, बैजनाथपुर, बघौचघाट, मलशी, पथरदेवा, रामपुर महुआरी, सीता पट्टी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई।
मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआ
सलेमपुर/लार। ईदगाहों में नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। एहतियात के तौर पर नगर में पुलिस फोर्स तैनात रही। सलेमपुर के धरमपुर वार्ड में सुबह 7:30 बजे पेश इमाम अब्दुल कलाम व हरैया के ईदगाह में सुबह 8:30 बजे मौलाना मोहाजिब ने नमाज अदा कराई। जमुआ, मझौलीराज, नवलपुर, डोलछपरा, चेरो आदि में ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी गई। पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुुसार, क्षेत्र के कम्हरियां, पड़री झिल्लीपार, बैदवली, रजवल, बरसात, चॉदपार, कोला, सिसवार, जैतपुरा, जुवाफर, सिसई, पुरैना, पीड़ारी, साहोपार, घुसरी, मुसैला, बहादुरपुर, महुुई पांडेय आदि गांवों में मुस्लिम समाज के लोगों ने धूमधाम से ईद मनाई। लार में सुबह सात बजे मुख्य बाजार स्थित बड़े ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। भीड़ अधिक होने के वजह से आठ बजे दूसरी पाली में भी लोगों ने नमाज अदा की। समाजसेवी सज्जू लारी, सभासद प्रतिनिधि अजहर लारी, सभासद महफूज लारी, जीनू लारी ने बताया कि खुदा से दुआ कर मिन्नतें मांगी गई कि कभी हमारे मुल्क में ऐसी महामारी और आपदा न आए, जिससे अवाम की जिंदगी खतरे में पड़े। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह, एसएसआई राममोहन सिंह फोर्स के साथ पूरे दिन भ्रमण करते रहे।
उधर, मेहरौना घाट में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। पीस कमेटी की बैठक में मिले निर्देशों का पालन कर लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। रामनगर, मटियारा, पिंडी, सहजौर, चनुकीघाट के ईदगाहों में वहां के मौलानाओं ने नमाज अदा कराई।
भाटपाररानी क्षेत्र में अकीदत से मनी ईद
भाटपाररानी। नगर के जामा मस्जिद और पास के दुबौली में मौलाना अहमद हुसैन ने ईद की नमाज अदा कराया। वहां पर नमाजी बनकर पहुंचे चर्चित खान ने मदरसा के सहायतार्थ एक लाख रुपये देने की घोषणा किया। एसडीएम व सीओ सहित पुलिस बल मौजूद रहा। भोपतपुरा में मौलाना अब्बास अली ने नमाज पढ़ाई। यहां मुख्य रूप से मौलाना महमूद आलम कादरी, खेमीपुर में हाफिज रहमतुल्लाह कादरी, जमनटोला में मौलाना अनीसुर्रहमान, बंगरा में मौलाना जब्बार, भवानी छापर में मौलाना अली अख़्तर, रहीमपुर में मौलाना जिश्शान, कड़सरवा बुजुर्ग में मौलाना मेहताब आलम ने ईद की नमाज पढ़ाई। क्षेत्र के बड़का गांव, भठहीं, पिपरा बघेल, खुरवसिया, रामपुर, बखरी, निशनिया पैकौली, सरयां, खामपार, बिरमा पट्टी, सिकटिया, रामपुर बुजुर्ग, दास नरहिया, इंगुरी सराय, भैंसहीं, ततायर बुजुर्ग, भठवा तिवारी, बहोरवां, सोहनपुर, टीकमपार, मेहरौना दिस्तौली, सवरेजी, अकटही आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बरहज। नगर क्षेत्र में शांति और सौहार्द के बीच ईद मनाई गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। ईदगाह में मौलाना नुरुल इस्लाम, नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह, पटेल नगर के रजा मस्जिद में हाफिज साकिर, गौरा में मौलाना अफजल, पैना में कारी इम्तियाज ने ईद की नमाज अदा कराई। कपरवार, पैना, भलुअनी, मगहरा, करुअना, गड़ेर, बरांव, मदनपुर में भी रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद यतीमों में इमदाद बांटा। पर्व को देखते हुए एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय मुस्तैद रहे।
देश की सलामती की दुआ के लिए उठे हाथ
फोटो समाचार।
रुद्रपुर/मदनपुर। ईद सुबह मस्जिदों में नमाज के बाद देश की सलामती की दुआ मांगी गई। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर के कर्बला में नमाज के दौरान जगह कम पड़ने पर आनन फानन में नमाजियों ने सड़क पर नमाज पढ़ी।

नगर के जामुनी चौराहा स्थित कर्बला में सुबह नमाज पढ़ने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। दो साल से कोरोना संक्रमण के बीच सामुहिक नमाज पर पाबंदी के कारण भीड़ का अंदाजा नहीं लग पाया। कर्बला में जगह भरने के बाद सड़कों पर लोग नमाज पढ़ने को बैठ गए। कोतवाल विजय सिंह सड़क पर बैठे लोगों से छत पर नमाज पढ़ने की अपील करने लगे। नमाज शुरू हो जाने पर मुसलमानों ने सड़क पर नमाज पूरी की। मदनपुर कस्बा में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज पढ़ने के बाद ईद मनाई गई। एकौना के ईश्वरपुरा में सुबह सात बजे मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ कर धूमधाम से त्योहार मनाया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया, मनमथ मणि, प्रदीप यादव, सिंकदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed