फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eggs also expire in 15 days. Eating them will spoil your digestion.

Deoria News: अंडे भी 15 दिन में हो जाते हैं एक्सपायर..खाने से बिगड़ जाएगा हाजमा

Sat, 27 Dec 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eggs also expire in 15 days. Eating them will spoil your digestion.
देवरिया। कड़ाके की इस ठंड में अंडों की खपत तेजी से बढ़ी है। शरीर को ऊर्जा देने और प्रोटीन की पूर्ति के लिए लोग इस समय खूब अंडे का सेवन कर रहे हैं। जिले में हर दिन करीब दो लाख अंडों की खपत हो रही है।
विज्ञापन

इस डिमांड को पूरा करने के लिए पश्चिमी यूपी और हरियाणा से अंडे मंगाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंडे सर्दियों में भी अधिकतम 15 दिनों तक ही सुरक्षित रहते हैं। इसके बाद उनका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जबकि बाहर से आने वाले अंडे 15 दिन से भी अधिक पुराने होते हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 300 लेयर फार्म हैं, जहां हर दिन लगभग डेढ़ लाख अंडों का उत्पादन होता है। सामान्य दिनों में जिले में सवा लाख अंडों की खपत हर रोज होती है। इसलिए यहां से दूसरे जिलों में भी आपूर्ति होती है, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही खपत भी लगभग दो गुना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेयर फार्म संचालक मनोज सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि का कहना है कि इस वक्त हर दिन दो लाख से सवा दो लाख अंडों की खपत हो रही है। लगभग 60 से 70 हजार अंडे हर दिन बाहर से मंगाए जा रहे हैं। देवरिया में अधिकांश अंडे पश्चिमी यूपी या फिर हरियाणा प्रांत के बरवाला शहर से आते हैं। वहां से ट्रकों में भरकर लाए गए अंडों को यहां तक पहुंचने में 7 से 10 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद ये अंडे थोक मंडी और फिर खुदरा दुकानों तक पहुंचते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में अंडों को ग्राहक तक पहुंचने में 15 दिन से अधिक का समय लग जा रहा है।
आठ डिग्री तापमान में रहते हैं सुरक्षित : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा के पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मित्तल ने बताया कि अंडों को भी कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था है। वहां इन्हें दो से आठ डिग्री तापमान के बीच रखा जाता है। सर्दियों में 15 दिन और गर्मी में एक महीने तक कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा जा सकता है, लेकिन अगर कोल्ड स्टोरेज के बाहर है तो इसे तीन दिन के अंदर उपयोग कर लेना चाहिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा जागरूक : लोगों तक ताजा अंडे की आपूर्ति श्रृंखला बनी रही, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते 17 दिसंबर को अंडा उत्पादन करने वाली फर्मों के साथ बैठक की थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि फार्म संचालकों को बताया गया कि अंडों के पैकेट पर उत्पादन तिथि दर्ज करें और विक्रेता को भी जल्द से जल्द बिक्री करने के लिए प्रेरित करें, जिससे कि 15 दिन के अंदर उसकी खपत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed