फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   education state minister layed brick for school building

सफलता के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी : गुलाब देवी

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
education state minister layed brick for  school building
वतप्पति कॉलेज गढ़ रामपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का राज्य शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया निरीक् - फोटो : DEORIA
सफलता के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी : गुलाब देवी
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ खेल व कौशल विकास से हो रहा विद्यार्थियों का विकास : सूर्यप्रताप शाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट/देवरिया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि विद्यार्थी सफलता के लिए लक्ष्य जरूर बनाएं। जीवन में सफलता तभी मिलेगी जब आप एक उद्देश्य लेकर चलेंगे। उद्देश्यविहीन व्यक्ति मंजिल नहीं पा सकता। लक्ष्य के अनुरूप संकल्प कर समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रविवार को तरकुलवा विकास खंड के नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ के खेल मैदान में स्व. राजेंद्र किशोर शाही स्मृति द्वार एवं विद्यालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देश में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के साथ ही बच्चों के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने नवतप्पी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के बच्चे अनुशासित एवं संस्कारित हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले पांच वर्षों योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है। अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ खेलकूद और कौशल विकास से स्वरोजगार का सृजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस विद्यालय के विज्ञान संकाय का शिलान्यास माननीय शिक्षा मंत्री के कर कमलों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक स्व. राजेंद्र किशोर शाही स्मृति द्वार और विद्यालय भवन की आधारशिला रखी। कृषिमंत्री शाही, प्रबंधक विश्वेंदु राव, प्रधानाचार्य कैप्टन शिवनाथ सिंह आदि ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को बुके प्रदान कर एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम को सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, पूर्व प्रबंधक डॉ. भारतेन्दु प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही, ठाकुर पाठक, अमरेन्दु प्रताप राव, शिवदत्त नारायण सिंह, शशिकांत राव, गणेश राव, पूजा राव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद राव एवं प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed