फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dukaan mein chori77

दुकान में नकदी व सामान चोरी

Mon, 30 Mar 2020 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
dukaan mein chori77
मोबाइल की दुकान से नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन

सोहनपुर(देवरिया)। बनकटा थानाक्षेत्र के सिकरहटा मोड़ के निकट रविवार की रात मोबाइल की दुकान का का रोशनदान तोड़ कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा लिया। चोरी की घटना की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार प्रांत के गुठनी थानाक्षेत्र के सेमाटार गांव निवासी सतीश कुमार तिवारी की मोबाइल की दुकान है। दुकानदार के अनुसार उनकी शादी 15 अप्रैल को तय है। दुकान मालिक ने रविवार की शाम किसी से नकदी 62 हजार रुपये मांग कर दुकान में रख दिया। इसके अलावा दुकान में रिचार्ज का 18 हजार, 30 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट, एक लैपटॉप था। रविवार की रात में मौका पाकर चोरों ने दुकान का रोशनदान तोड़ कर नकदी, मोबाइल और लैपटॉप उड़ा लिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस का चेक पोस्ट बनाया गया है। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed