फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to hightension wire break electricity baared of 50 villages

हाईटेंशन तार टूटने से पचास गांवों में रहा लो वोल्टेज

Wed, 07 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
due to hightension wire break electricity baared  of 50 villages
हाईटेंशन तार टूटने से पचास गांवों में रहा लो वोल्टेज
विज्ञापन

गर्मी में बेहाल रहे लोग, दूसरे दिन दोपहर बाद बहाल हुई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से सोमवार पूरी रात बलुआ फीडर से जुड़े लोगों की बिजली लो वोल्टेज रही। इससे 50 गांव के लोगों को पूरी रात उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। मंगलवार दोपहर बाद तार जोड़ विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कराई।

भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर की आपूर्ति होती है। सोमवार रात विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो नूरीगंज बाजार के समीप छोटी गंडक नदी के किनारे हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। इससे बलुआ अफगान फीडर से जुड़े लोगों की बिजली लो वोल्टेज हो गई। लोग पूरी रात जहां बिजली नहीं होने से सो नहीं सके, वहीं, सुबह पानी के लिए परेशान नजर आए। शिकायत पर मंगलवार दोपहर बाद तार जोड़ कर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि तार टूटने से लो वोल्टेज की समस्या हुई थी। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed