फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to falling of compost manure, many vehicles slipped and fell into the pit on the highway.

Deoria News: कंपोस्ट खाद गिरने से हाईवे पर कई गाड़ियां फिसलकर गड्ढे में गिरीं

Wed, 07 Dec 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to falling of compost manure, many vehicles slipped and fell into the pit on the highway.
परसिया मिश्र गोदाम के पास ट्राली से गिरी जैविक खाद से मार्ग हुआ चिकना कई गाड़ियां फिसलकर क्षतिग्? - फोटो : DEORIA
कंपोस्ट खाद गिरने से हाईवे पर कई गाड़ियां फिसलकर गड्ढे में गिरीं
विज्ञापन

खुखुंदू। प्रतापपुर मिल से कंपोस्ट खाद लेकर आ रही ट्राली का ट्रैक्टर से जुड़ा हुक अचानक करौदी गांव के समीप खुल गया। इससे करौदी से परसिया मिश्र गोदाम तक हाईवे की बाई पटरी पर खाद गिरती गई। नतीजा सड़क पर फिसलन होने से तीन बड़े और तकरीबन 15 दोपहिया वाहन एक के बाद एक करके फिसलकर गड्ढे में गिरते गए। इस वजह से दो घंटे तक हाईवे की एक ही लेन से वाहन गुजरे। सूचना पर सदर एसडीएम सौरभ कुमार, सीओ सलेमपुर देव आनंद, नायब तहसीलदार धर्मदेव सिंह और खुखुंदू एसओ गोपाल प्रसाद राजभर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
करौदी गांव के पास चलते ट्रैक्टर और उससे जुड़ी ट्राली का अचानक पीछे से खुले हुक के चलते देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर परसिया मिश्र गोदाम तक खाद गिरती गई। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी ट्रैक्टर चालक को परसिया मिश्र गोदाम के पास पहुंचने पर हुई। इस दौरान पीछे से सलेमपुर से देवरिया की तरफ जा रही तकरीबन तीन चारपहिया वाहन एक के बाद एक फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिरते गए। 15 बाइक सवारों का भी यही हाल रहा। दुर्घटना के बाद आस-पास के गांवों के लोग जुट गए। सूचना पर एसओ गोपाल प्रसाद राजभर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सदर एसडीएम सौरभ कुमार, सीओ सलेमपुर देव आनंद और नायब तहसीलदार धर्मदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। मार्ग पर मजदूरों को लगाकर सफाई शुरू कराई गई। फिर बालू गिराकर आवागमन चालू हुआ। एसओ ने बताया कि कंपोस्ट खाद सड़क पर गिरने से एक के बाद एक दुर्घटनाएं होती गईं। फिलहाल आवागमन चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवदूत बनकर पहुंचे गांव वालों ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया
खुखुंदू। जिस तरह हाईवे पर वाहन फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर रहे थे, अगर समय रहते आस-पास के लोग सजग नहीं हुए होते तो बड़ा हादसा हो जाता। कुछ पल में ही कई वाहन सवार हादसे के शिकार हो गए होते। समय रहते ही करौदी और परसिया मिश्र गांव सहित अगल-बगल के लोगों ने देवदूत बनकर स्वयं कमान संभाली। लोग सड़क किनारे खड़ा होकर सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कुछ दूर से ही हाथ देकर रोककर दुर्घटना की जानकारी देते हुए दूसरी लेन से भेजते गए।

फिर घायलों को वाहनों से अस्पताल भी भेजवाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम भी गांव वालों के साथ सहयोग में खड़ी हो गई। ग्राम प्रधान और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि गांव वालों के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से लोगों को निकालकर नजदीक के अस्पताल भेजवाया गया। सड़क की सफाई होने के बाद आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed