{"_id":"5f00ac828ebc3e42f44162f7","slug":"due-to-econoical-proble-labour-hanged-deoria-news-gkp3569672110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी से तंग आकर मजदूर ने लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी से तंग आकर मजदूर ने लगाया था फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी से तंग आकर मजदूर ने लगाया था फंदा
पूर्व में पारिवारिक खर्च को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने किया था पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के एकडंगा गांव में शुक्रवार को एक मजदूर ने कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मजदूर की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। लोग बता रहे हैं कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक खर्च को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पुलिस द्वारा पाबंद किया था।
एकडंगा गांव निवासी नायब चौहान (30) पुत्र स्व. मूस चौहान का शव फंदे से लटकता मिला था। नायब के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। आर्थिक तंगी के कारण पत्नी संतोषी देवी पुत्रियों शिवांगी (05) और शिवांशी (03) के साथ देवरिया के पुरवा में पॉपकार्न की कंपनी में काम करती है। जबकि नायब गांव पर अकेला रहता था। लोगों के अनुसार आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। लोग बता रहे हैं कि 10 दिन पूर्व पत्नी गांव आई थी। इसी बीच दोनों में खर्च आदि को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें पत्नी की तहरीर पर पुलिस उसे थाने लाई थी। तभी से वह अवसादग्रस्त था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौत की वजह की जांच कराई जा रही है।
फंदा लगाकर युवक ने दी जान
भाटपाररानी थानाक्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। स्थानीय थानाक्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव के बाहर बगीचे में शनिवार की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फंदा लगाने से पहले अपने पास एक पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट छोड़ दिया था। सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बनकटा मिश्र गांव निवासी प्रमोद मिश्र का 32 वर्षीय पुत्र कृष्णानंद मिश्रा देवरिया शहर में रहता था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व वह गांव आया। किसी बीमारी से ग्रसित होने के कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। शनिवार की सुबह वह गांव के बाहर एक बगीचे में गया और गले में फंदा लगाकर पेड़ की टहनी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पहले उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में लिखे सुसाइड नोट को भी बरामद कर लिया। सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है। यह भी बताया है कि माता-पिता इसमें निर्दोष हैं। थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या करने वाले युवक ने सुसाइड नोट लिखा था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।