फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to changing weather, respiratory and allergy patients increased

Deoria News: मौसम बदलने से सांस और एलर्जी के रोगी बढ़े

Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to changing weather, respiratory and allergy patients increased
बारिश के बाद धूप व उमस से सेहत पर पड़ रहा असर, हो रही दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बारिश, धूप और उमस से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इससे सांस, एलर्जी के मरीजों को दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें 100 से अधिक मरीज सांस और एलर्जी से पीड़ित रहे। इनमें करीब 80 मरीज सांस के रहे। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही सांस, अस्थमा व एलर्जी के मरीजों की दिक्कत बढ़ा दे रही है। मौसम में नमी के कारण वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। इससे पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जबकि एलर्जी के मरीजों को भी दिक्कत होती है। उन्हेे सर्दी-जुकाम, नाक से पानी, आंख में खुजली होने लगती है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग की ओपीडी में सोमवार को इस तरह के लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह नौ बजे से मरीज पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ गई। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने करीब 120 मरीजों का इलाज किया। इसमें 80 एलर्जी व सांस से पीड़ित मरीज थे। उन्हें दवा के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि मौसम बदलने से सांस व एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। वातावरण में नमी के कारण वायरस ग्रोथ करते हैं। इसके कारण संक्रमण तेजी से होता है। सांस की नली सिकुड़ जाती है। शुगर के मरीज को भी दिक्कत होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से अस्थमा के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए। पुराने मरीज को दवा नियमित लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
ये बरतें सावधानी
- नियमित दवा का सेवन करें।
- सांस, अस्थमा, एलर्जी के मरीज मास्क लगाएं।
- छींकते समय मुंह पर रुमाल व हाथ लगाएं।
- गुनगुना पानी का सेवन करें।
- तला, मसाला, दही, घी का कम सेवन करें।

- सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- फास्ट फूड के खाने से परहेज करें।
- सफाई पर ध्यान दें, हाथ धोकर भोजन करें।
- प्राणायाम और हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed