{"_id":"6696b56b84f855876b01a714","slug":"drunken-man-climbs-the-door-and-beats-up-mother-and-sons-deoria-news-c-208-1-deo1004-130430-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशे में दरवाजे पर चढ़कर मां-बेटों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशे में दरवाजे पर चढ़कर मां-बेटों की पिटाई
Tue, 16 Jul 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला में नशे में एक युवक दूसरे के दरवाजे पर चढ़कर विवाद करने लगा। आरोप है कि इसी बीच नशेड़ी के परिवार के लोग पहुंच गए और युवक की पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंची मां-भाई की हमलावरों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला निवासी धर्मात्मा चौहान सोमवार की रात में अपने दरवाजे पर खड़ा थे। इसी बीच पटीदार का एक युवक नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। धर्मात्मा ने जब विरोध जताया तो वह परिजनों के साथ मिलकर धर्मात्मा की पिटाई करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची मां पानमती देवी और भाई कृष्णा चौहान को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। धर्मात्मा ने इलाज कराकर थाने में तहरीर दी है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि आपसी बतकही को लेकर पटीदारों में मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद