फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowning 4 adolescents, two escaped

छोटी गंडक नदी में नहाते समय डूबने लगे चार किशोर, दो को मछुआरों ने बचाया

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
drowning 4 adolescents, two escaped
छोटी गंडक नदी में नहाते समय डूबने लगे चार किशोर, दो को मछुआरों ने बचाया
विज्ञापन

भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक में बुधवार की सुबह छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए चार किशोर डूबने लगे। दो किशोरों को मछुआरों ने बचा लिया जबकि, दो लापता हो गए। लापता किशोरों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर तहसीलदार, सीओ भाटपार रानी व थानाध्यक्ष भाटपार रानी मछुआरों की सहायता से तलाश में जुटे हैं।
ग्राम मदन चक निवासी अजय यादव (16) पुत्र मुन्नीलाल यादव, मिथुन यादव (14) पुत्र संजय यादव, अजीत कुशवाहा (16) पुत्र अभिराम कुशवाहा एवं गोधन उर्फ कुश यादव (16) पुत्र राम होसिला यादव सुबह एक साथ छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए थे। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चारों किशोर छोटी गंडक नदी में नहाने लगे। इस बीच हाथ छूट गया और चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बाहर खड़े लड़कों और चरवाहों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मछुआरों ने दो किशोरों गोधन उर्फ कुश यादव व अजीत कुशवाहा को बाहर निकाला। दोनों सही सलामत बच गए। काफी तलाश के बाद भी अजय यादव और मिथुन यादव नहीं मिले। अधिवक्ता प्रेमचंद कुशवाहा सहित लोगों ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की उपजिला अधिकारी व तहसीलदार से मांग की। एसडीएम ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो किशोर अजीत और मिथुन का पता हीं चल सका है। तलाश की जा रही है। दो को बचा लिया गया है।
विज्ञापन

छह घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक में बुधवार को सुबह नहाने के दौरान डूबे दो किशोर अजय और मिथुन को नदी में ढूंढने के लिए छह घंटे बाद गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम नदी में उस स्थान पर अपनी नौका व साजो सामान के साथ पहुंची, जहां दोनों किशोर डूबे थे। एनडीआरएफ टीम को पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार चंद शेखर वर्मा, सीओ पंचम लाल, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित प्रशासन के लोग और पुलिस बल मौजूद रहा। समाचार लिखे जाने तक डूबे किशोरों का टीम पता नहीं लगा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed