फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned during fishing

मछली पकड़ने गया अधेड़ नदी में लापता

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
drowned during fishing
मछली पकड़ने गया अधेड़ नदी में लापता
विज्ञापन

एकौना। भेड़ी गांव के समीप राप्ती नदी में कटान के पास मछली पकड़ने गया अधेड़ लापता हो गया। घटना शनिवार की सुबह पांच बजे की है। पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर उसकी तलाश कर रही है। घटना के 12 घंटे बीतने के बाद भी नदी में लापता शख्स का पता नहीं चल पाया है।

छपरा खुर्द गांव के रहने वाले रामसबद चौहान (55) साल राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह रोज अहले सुबह मछली पकड़ने राप्ती नदीं में जाते थे। सुबह पांच से आठ बजे तक नदी में शिकारमाही करने के बाद आठ बजे काम पर निकल जाते थे। शनिवार को भी सुबह पांच बजे नदी के किनारे मछली पकड़ने पहुंच गए। मछली पकड़ने के लिए नदी में गए रामसबद कटान के पास गहरे पानी में डूबने लगे। उसी समय कुछ अन्य शिकारमाही करने वालों ने उनको डूबते हुए देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एकौना दिलीप कुमार व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराए। करीब 12 घंटे नदी में तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। पुलिस बड़ी जाल मंगाकर नदी में तलाश रही है। सीओ जिलाजीत ने कहा कि नदी में डूबे हुए शख्स की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed