फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned during bathing

नहाने गए शख्स की डूबने से मौत

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
drowned during bathing
नहाने गए शख्स की डूबने से मौत
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर में खनुआ नाले में नहाने गए शख्स की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तरकुलवा थाने के नारायनपुर गांव निवासी शीतल (50) बुधवार की दोपहर गांव के समीप खनुआ नाले में नहा रहे थे। उनका पैर गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगे। डूबता देख नाले के किनारे भैंस चरा रहे है लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तबतक उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बेटा उमेश व पत्नी अमीरती दहाड़ मार कर रोने लगे। परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed