फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DRM vanarasi visited railway station

डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- माल गोदाम पर व्यापारिक सुविधाएं बढ़ाने की बनेगी कार्ययोजना

Fri, 20 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DRM vanarasi visited railway station
डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- माल गोदाम पर व्यापारिक सुविधाएं बढ़ाने की बनेगी कार्ययोजना
विज्ञापन

देवरिया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय ने बृहस्पतिवार को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने माल गोदाम पर व्यापारिक सुविधाओं को बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सदस्यों से मिलकर बढ़ाने की कार्य योजनाओं पर चर्चा किया।

मंडल रेल प्रबंधक दोपहर में विंडो ट्रेलिंग सदर स्टेशन पहुंचे। गुड्स साइडिंग, गुड्स शेड, माल गोदाम एवं गुड्स साइडिंग की एप्रोच रोड खराब देखकर जल्द सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सदर स्टेशन के मालगोदाम में साफ-सफाई, अप्रोच रोड के चौड़ीकरण, प्रकाश एवं श्रमिकों के लिए समुचित व्यवस्था कर व्यापार में वृद्धि करने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्पेशल यान से गोरखपुर से छपरा रियर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हो रहा है। इसमें रेल पथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाई, लाइन फिटिंग्स, क्रासओवर लाइन, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिगनल, सूचना, चेतावनी बोर्ड, स्टेशन सेक्शन, ब्लॉक सेक्शन, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन का क्लियरेंस, क्रासओवर,पर्याप्त दूरी के मानकों का निरीक्षण किया जा रहा है। अंडरपास एवं रेलवे क्रासिंग आदि का निरीक्षण कर संरक्षा के साथ-साथ रेल के कारोबार को बढ़ाने के लिए तीव्रगामी रेल संचलन पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी, यातायात निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, राजाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed