फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dr altmash

कम समय में करोड़पति बन गया डॉ. अल्तमश हुसैन

Mon, 21 Jun 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
dr altmash
डॉ.अल्तमस का मकान - फोटो : SALEMPUR
कम समय में करोड़पति बन गया डॉ. अल्तमश हुसैन
विज्ञापन

- डॉक्टर के घर पर शनिवार को एसओजी टीम ने की थी जांच, चार सुरक्षा गार्डों को वाहन में लेकर चलता था डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर(देवरिया)। दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के सरगना डॉ. अल्तमश हुसैन समेत 10 लोगों को नई दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के पिता मुमताज अपने मकान में साइकिल का पंक्चर बनाने की दुकान चलाते थे। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि डॉ. अल्तमश हुसैन बहुत कम समय में करोड़पति बन गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी मुमताज की मकान नवलपुर चौराहे पर है। उसमें मुमताज पहले साइकिल पंक्चर बनाने का काम करते थे। बड़े बेटे अल्तमश हुसैन ने केजीएमयू लखनऊ से वर्ष 2012 में एमबीबीएस की और अगले साल दिल्ली के एम्स से न्यूरोलॉजी में डिप्लोमा किया।
विज्ञापन

इसके बाद अल्तमश ने हयात हेल्थ इंश्योरेंस एंड फार्मेसी नाम से कंपनी खोल ली और इसका सीईओ बन गया। इसके बाद वह लगातार नकली दवाइयों और धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहा। इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। दो भाई अल्तमश के साथ दिल्ली रहते हैं और छोटा गांव में। वह लग्जरी गाड़ियों से हमेशा चार सुरक्षा गार्ड लेकर चला करता था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को नवलपुर चौराहा पर लोग यही चर्चा कर रहे थे कि डॉ. अल्तमश बहुत ही कम समय में करोड़पति बन गया। वह दिल्ली से लेकर सलेमपुर, नवलपुर में कई जगह जमीन खरीद चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
हाल ही में नवलपुर से दिल्ली गया था डॉ. अल्तमश
सलेमपुर। शनिवार सुबह पत्नी के साथ डॉ. अल्तमश दिल्ली के लिए निकला। उसी दिन देवरिया की एसओजी टीम ने दोपहर तकरीबन 2 बजे नवलपुर स्थित उसकी मकान पर पहुंचकर घंटों जानकारी ली। वहां से पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसकी मां नवलपुर स्थित अपने मकान के बाहर अकेली बैठी थी। उसने बताया कि मेरा बेटा डॉ. अल्तमश अपने पत्नी के साथ शनिवार को नवलपुर से दिल्ली गया। वह इस समय दिल्ली में है, उसने कुर्बानी में घर आने की बात कही है।

............
लग्जरी वाहनों का लगा रहता था तांता
सलेमपुर। डॉ. अल्तमश नवलपुर में रहता है तो उसके मकान के आगे लग्जरी वाहनों की कतार लगी रहती थी। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने अपने मकान में इलेक्ट्रिक की दुकान की थी। इसमें वह इलेक्ट्रिक सामानों को 50 प्रतिशत छूट देकर धड़ल्ले से बेच रहे थे। इसमें भी उसने बहुत रुपयों की धांधली की।
घर आने पर करता था मरीजों का उपचार
सलेमपुर। डॉ. अल्तमश जब दिल्ली से गांव आता था तो वह घर में अस्पताल चलाता था। घर आए मरीजों का उपचार भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed