{"_id":"6a552f1d6e7a57b9cf0c2516","slug":"dont-kick-faith-akhilesh-deoria-news-c-7-1-gkp1039-1384892-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आस्था पर कुठाराघात न करें अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आस्था पर कुठाराघात न करें अखिलेश
Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता
देवरिया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर आस्था का प्रतीक है। अखिलेश यादव आस्था पर कुठाराघात न करें। अगर वह भगवान कृष्ण को मानते हैं तो भगवान कृष्ण के रहें।
वह मथुरा जाते हैं तो मैं आगे-आगे रहूंगा। गोली चलेगी तो मैं सामने रहूंगा। अखिलेश अब अगले जनम की तैयारी करें, अगले जनम में उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे तलाक दे दिया है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार को देवरिया में जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई काम नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव कभी राम मंदिर में दर्शन करने नहीं गए।
चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट ने खुद जांच के लिए आवेदन दिया। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। मंदिर ट्रस्ट की बैठक में दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश को उनके ही लोगों ने बर्बाद किया है। अगर चंदा चोरी में उनकी बिरादरी के लोगों का नाम आया है तो संदेह तो बनता है। ी