फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dol juloosh prohibited in lar

लार में नहीं निकलेगा डोल जुलूस, डीजे भी नहीं बजेगा

Thu, 26 Aug 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dol juloosh prohibited in lar
लार में नहीं निकलेगा डोल जुलूस, डीजे भी नहीं बजेगा
विज्ञापन

लार। ब्लॉक सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने का लोगों को निर्देश देते हुए डोल जुलूस और डीजे बजाने पर सख्त रोक लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि खलल डालने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। घर पर ही रख कर लोग पूजा करेंगे। जन्माष्टमी के मौके पर लार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी।
बृहस्पतिवार को लार ब्लॉक के सभागार में पीस कमेटी की बैठक प्रशासन के तरफ से की गई। जिसमें इलाके के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य नगर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए लार थाना क्षेत्र में कहीं भी डोल जुलूस नहीं निकाला जाएगा। डीजे भी नहीं बजेगा। कहीं भी मटकी फोड़ का आयोजन नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार में किसी भी प्रकार का खलल और हुड़दंग करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कृष्णजन्माष्टमी के दिन नगर सहित ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि एक बार फिर देश में कोरोना का ग्राफ हल्का सा बढ़ा है। हमें इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसका डट कर सामना करना है। बिना किसी आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकले। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएंगे। घरों में रहकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए पूजन करें। जनप्रतिनिधियों और मौजूद लोगों ने प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव, भाजपा नेता बलबीर सिंह दादा, हियुवा के जिला मंत्री अरुण सिंह गुड्डू, प्रधान प्रतिनिधि अभय मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश यादव, किशन मोदनवाल, ओमप्रकाश मोदनवाल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राजू, अखिलेश सिंह चुन चुन, अमित सिंह अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा पर कोरोना का साया
लार। नगर में डोल जुलूस की परंपरा लगभग दो सौ वर्षों से चली आ रही है। इसमें दोनों समुदाय का सहयोग रहता है। दोनों समुदाय के लोग एक होकर समरसता की अनूठी मिसाल पेश करते हैं। पर सड़कों से होकर गलियों तक निकलने वाले डोल जुलूस पर दूसरी बार कोरोना का ग्रहण लग गया है। लोगों को पिछली बार उम्मीद थी की कोरोना का ग्राफ अगले वर्ष खत्म हो जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed