फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   doctors make registration

Deoria News: पंजीकरण का नवीनीकरण समय से करा लें

Sat, 06 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
doctors make registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आरोग्य भारती एवं चिकित्सकों की बैठक सदर ब्लाॅक के सिंगही ग्राम स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में शुक्रवार को हुई। इसमें चिकित्सकों एवं अस्पताल संचालकों की समस्या पर चर्चा की गई। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सभी चिकित्सकों के पंजीकरण का नवीनीकरण 30 अप्रैल तक होना है। सभी चिकित्सक समय से पहले करा लें।

उन्होंने कहा कि निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक केंद्र, अल्ट्रासाउंड केंद्र का पंजीकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होगा। आयुर्वेद चिकित्सकों का पंजीकरण व नवीनीकरण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय से होगा। सभी चिकित्सक गंभीरता से लें। पंजीकरण और नवीनीकरण न होने पर चिकित्सा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंकज कुमार चतुर्वेदी भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक, डॉ. उपेंद्र कुमार गिरी, गुलाब पांडेय, डॉ. अनिल कुमार मणि, डॉ. श्वेता, डॉ. रामप्रवेश मणि, डॉ. जनार्दन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed