फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   doctor will not give treatment witjout mask

Deoria News: बिना मास्क के चिकित्सक नहीं करेंगे इलाज

Fri, 30 Dec 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
doctor will not give treatment witjout mask
बिना मास्क के चिकित्सक नहीं करेंगे इलाज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हल्के लक्षण वालों को जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
सांस व सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों को करानी होगी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने यह निर्णय लिया है कि बिना मास्क के आए मरीजों को चिकित्सक नहीं देखेंगे। साथ ही कोरोना के हल्के लक्षण वालों को भी जांच के बाद ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा। जांच और अन्य जरूरी सतर्कता बरते के लिए अस्पताल आने वालों को जागरूक भी किया जा रहा है।
देश के विभिन्न प्रांतों में कोविड के मरीज मिलने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यहां जनपद के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में भीड़ को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसको अमल में लाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इमरजेंसी से लेकर नए व पुराने भवन, ओपीडी, जांच केंद्रों पर जन जागरूकता का स्लोगन लिखा पोस्टर चिपकाया गया है। सुरक्षा कर्मियों तथा कर्मचारियों को आने वाले मरीजों व तीमारदारों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सकों को मास्क लगाने तथा सावधानी बरतने को कहा गया है। बिना मास्क के चिकित्सक कक्ष में मरीजों व तीमारदारों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसके लिए दरवाजे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। ओपीडी में आने वाले सांस, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, बुखार, दस्त, उल्टी से पीड़ित मरीजों की एंटीजन जांच कराई जाएगी। इसमें पॉजिटिव आने पर उस मरीज की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। वहीं, वार्ड में भर्ती तथा ऑपरेशन के लिए सभी मरीजों को कोविड की जांच करानी होगी। विभाग ने अपने कर्मचारियों को इसका पालन कराने के लिए सख्ती बरतने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी सहित उपकेंद्रों के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड को लेकर सावधानी बरतने तथा मरीजों व तीमारदारों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच कराने को कहा गया है। कोविड वार्डों को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
मुख्य गेट के पास स्थापित होगी हेल्प डेस्क
देवरिया। नए भवन के मुख्य गेट के समीप हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां दो मल्टीपरपज कर्मी तैनात रहेंगे। यहां सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनर रहेगा। कर्मी अस्पताल में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। साथ ही हाथ सैनिटाइज करने के बाद अंदर जाना होगा।
कोविड की बढ़ाई गई जांच
मेडिकल कॉलेज में स्थापित केंद्र पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच बढ़ा दी गई है। यहां दो शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को 69, बृहस्पतिवार को 46, बुुधवार को 97, मंगलवार को 111, सोमवार को 108 जांच हुई।
एक सप्ताह में वैक्सीन आने की संभावना
जनपद में कोविड से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन समाप्त हो गई है। कोविड को देखते हुए बूस्टर डोज तथा विदेश जाने के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान हैं। वे सीएमओ कार्यालय से लेकर केंद्र तक भटक रहे हैं। उनकी समस्या के जल्द समाधान की संभावना व्यक्त की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर वैक्सीन आने की उम्मीद है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई है। कुछ लोग वंचित हैं। एक सप्ताह के अंदर वैक्सीन उपलब्ध हो जाने की संभावना है। इसके बाद वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

कोट
मेडिकल कॉलेज में कोविड को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जाएगी। मरीजों व तीमारदारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक जा रहा है। बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश पर सख्ती होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed